Russia Ukraine War Live: पुतिन को नहीं दी गई जमीनी हकीकत की सही जानकारी!, बाइडन बोले- उसने अपने सलाहकारों को नजरबंद कर दिया होगा
09:12 AM, 01-Apr-2022
रूस के तेल डिपो में लगी आग
An oil depot is on fire in #Belgorod, #Russia.
“The emergency services went to the place of fire, measures are being taken to eliminate it”, said Gladkov, the governor of the region in his Telegram channel. pic.twitter.com/ey7rC5ChSz
— NEXTA (@nexta_tv) April 1, 2022
09:06 AM, 01-Apr-2022
36 दिन बाद भी हम खड़े हैं, हम लड़ते रहेंगे- जेलेंस्की
जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, हमनें दुश्मन की अपेक्षा से अधिक इस जंग को सहन किया है। वे सोचते थे कि तीन से पांच दिन यूक्रेन पर कब्जे के लिए पर्याप्त होंगे, लेकिन हम 36 दिन बाद भी खड़े हैं। हम लड़ते रहेंगे।
08:55 AM, 01-Apr-2022
पुतिन ने अपने सलाहकारों को नजरबंद किया- बाइडन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लेकर जारी अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, पुतिन को यूक्रेन की जमीनी हकीकत की सही जानकारी नहीं दी गई। इसलिए उसने अपने कई सलाहकारों को निकाल दिया होगा या फिर नजरबंद कर दिया होगा। इतना ही नहीं पुतिन को खुद को सबसे अलग कर लिया होगा।
08:08 AM, 01-Apr-2022
खारकीव में गैस पाइपलाइन पर हमला
खारकीव में रूसी सेना की ओर से जोरदार हमला बोला गया है। खबर के मुताबिक, रूसी सेना गैस पाइपलाइन पर मिसाइल से हमला कर रही है।
08:04 AM, 01-Apr-2022
यूक्रेन में अब तक 1232 नागरिकों की मौत- यूएन
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के मुताबिक, रूस-यूक्रेन जंग में आम नागरिकों को बहुत नुकसान हुआ है। यूक्रेन में अब तक 1232 नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1935 लोग घायल हैं।
07:58 AM, 01-Apr-2022
हमें सोचना होगा जंग के बाद यूक्रेन कैसा होगा- जेलेंस्की
रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, अभी तक जो कुछ भी हुआ हो। हमें यह सब भुलाकर भविष्य के बारे में सोचना होगा। इस युद्ध के बाद यूक्रेन कैसा होगा। हमारा जीवन कैसा होगा। यह हमारे भविष्य के लड़ाई है।
07:39 AM, 01-Apr-2022
Russia Ukraine War Live: पुतिन को नहीं दी गई जमीनी हकीकत की सही जानकारी!, बाइडन बोले- उसने अपने सलाहकारों को नजरबंद कर दिया होगा
रूस-यूक्रेन जंग का आज 38वां दिन है। इस बीच यूक्रेनी विदेश मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गई है कि रूसी हवाई हमलों में यूक्रेन के अब तक 15 एयरपोर्ट बर्बाद हो चुके हैं।